– एनडीपीएस एक्ट के विषय में एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
रायपुर, संवाद साधना। न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन के सभागार में गुरुवार को पुलिस एवं न्यायालय के संयुक्त तत्वाधान में एनडीपीएस एक्ट की विवेचना के संबंध में पुलिस अधिकारियों के लिए मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर बीपी वर्मा, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट/एससी-एसटी एक्ट पंकज कुमार सिन्हा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किरण थवाईत, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गिरीश मंडावी तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधीक्षक, नगर/उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं प्रत्येक थाना से विवेचक एवं प्र.आर. माल मोहर्रिर सहित कुल 150 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंं।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर श्री वर्मा ने कहा कि कार्रवाई के दौरान होने वाली प्रक्रियात्मक त्रुटि एवं छोटी-छोटी तथ्यों को ध्यान में रखने से विवेचना स्तर उत्कृष्ट होगा। रायपुर में फैलते हुए नशे को रोकना न केवल पुलिस व न्यायालय का काम है, बल्कि प्रत्येक समाज के प्रत्येक नागरिक का जिम्मेदारी है, जिसे सभी के द्वारा सामूहिक रूप से अपनी जिम्मेदारी मानते हुए निर्वहन करने से ही रायपुर को नशे से मुक्ति दिला पाएंंगे और नशे का फैलता हुआ व्यापार को रोकने में सक्षम हो पाएंंगे। कार्यशाला में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट/एससी-एसटी एक्ट श्री सिन्हा, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर किरण थवाईत एवं एसएसपी ने भी अपनी बात रखी।



