रायपुर, संवाद साधना। अज्ञात चोरों ने किराए के मकान को निशाना बनाते हुए 30 हजार नकदी सहित सामान चोरी कर लिया। अज्ञात ने कृषि विस्तार अधिकारी प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। माना पुलिस के अनुसार ललित सिंह पिता लाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने परिवार के साथ धरमपुरा ऑफिसर कॉलोनी में किशोर कुमार बिसेन के मकान में किराए से रहता है। कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ है। 21 अगस्त को अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गृह ग्राम अंबिकापुर गया था। 24 अगस्त को मेरे घर में खाना बनाने वाली जया सेन ने फोन से सूचना दी कि आपके मकान के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही 25 अगस्त को आकर देखा तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर प्रवेश करके देखा तो अलमारी खुला हुआ था सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे नकदी 30000, घर के पोर्च में खड़ी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीडी 2198, एक नग टुल्लू पंप, घर के दरवाजो में लगे पीतल का हैंडल कुंडी एवं नल में लगे पीतल की टोटिया नहीं था, जिसे चोरी कर ले गए। चोरी गई सामान की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है।



