Latest Posts

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर से 26.50 लाख की ठगी

रायपुर, संवाद साधना। डेंटल कॉलेज अंजोरा के प्रोफेसर के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 26,68,141 रुपए के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार टाटीबंध आमानाका निवासी जयंत चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि फेसबुक एकाउंट फायर्स एक लिंक दिखा जिस पर लिखा हुआ था कि शेयर ट्रेडिंग पर हमारे गाईड लाईनपर मुनाफा कमाए। मेरे द्वारा फेस बुक के उस एडवाटीजम पर लिंक पर क्लिक किया गया तो फायर्स का एक व्हाटसएप ग्रुप खुला जिसमे मुझे जोड़ा गया फिर उस वाटसप ग्रुप पर शेयर से संबधित जानकारी देने लगे व मोबाइल नबंरसे मुझे व्हाटसएप कॉल व व्हाटसएप चैट आया, जो मुझे अपना नाम किर्तीका जोशी होना बताई। अपने आप को कस्टमर सहायता केन्द्र से बोलना बताई जो ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए वीआईपी मेंबरशीप लेने की बात बताई और शेयर ट्रेडिंग में लाभ प्राप्त करने के लिए गुगल प्ले स्टोर से फायर्स का एप डाउन लोड कराया गया व उस ऐप के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग की जानकारी देने लगे। लाभ प्राप्त करने के लिए पैसो का इनवेस्टमेंट करने अलग-अलग खातों का नबंर दिए और उनमें पैसा ट्रांसफर करने बोला गया। इसके बाद मेरे द्वारा सभी खातों में 26,68,141/ रुपए का इनवेस्टमेंट लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया, लेकिन अभी तक कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। मेरे द्वारा जब पैसा जमा करना बंद कर दिया गया तो उन लोगों के द्वारा मुझे ग्रुप से बाहर कर दिया गया है।

Latest Posts

Don't Miss