Latest Posts

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने आईपीएस

– यूपीएससी ने 2024 की चयन सूची को दी मंजूरी
रायपुर, संवाद साधाना। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने 27 अगस्त 2025 को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी दे दी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। इस सूची में पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरिश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा शामिल है।

Latest Posts

Don't Miss