Latest Posts

नकली उत्पाद बेचने के आरोप में सुंदरानी इलेक्ट्रिकल पर अपराध दर्ज”

रायपुर, संवाद साधना। नगर के तेलीबांधा में सुंदरानी इलेक्ट्रिकल पर एंकर कंपनी के नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। तेलीबांधा पुलिस ने दुकान के संचालक ओमप्रकाश सुंदरानी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धारा 349 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जप्त किए गए नकली उत्पाद:

  • थ्री पिन साकेट: 41 नग
  • रेग्युलेटर (फैन): 30 नग
  • थ्री पिन टॉप: 25 नग
  • कुल कीमत: 12,000 रुपये

कार्रवाई की वजह:

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर और टीम लीडर ने लिखित आवेदन पेश कर सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में नकली एंकर उत्पाद बेचने की सूचना दी। जांच में पाया गया कि दुकानदार ओमप्रकाश सुंदरानी नकली उत्पाद बेच रहा था। जब्त किए गए उत्पादों की कीमत 12,000 रुपये बताई जा रही है।

अगली कार्रवाई:

प्रकरण में विवेचना जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। ओमप्रकाश सुंदरानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नकली उत्पाद कहां से लाए जा रहे थ।

Latest Posts

Don't Miss