Latest Posts

स्कूल के महिला टॉयलेट का मोबाइल से रिकार्डिंग, प्रधानपाठक पर लगा आरोप


पिछले दो महिने से किया जा रहा था रिकार्ड, शिक्षिका ने देखा तो हुआ मामले का खुलासा

बिलाड़ी के मिडिल स्कूल के प्रधान प्राठक का कारनामा आया सामने
रायपुर, (संवाद साधना)। राजधानी के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी स्थित मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार साहू (44) पर महिला टॉयलेट में मोबाइल रखकर वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा है। 1 जुलाई को एक महिला टीचर ने टॉयलेट में रखा मोबाइल देखा, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रहा था। इसके बाद पूरे स्कूल स्टाफ को इसकी जानकारी हुई।
जांच में पता चला कि आरोपी भूपेंद्र, जो स्कूल का संकुल समन्वयक भी है, पिछले दो महीनों से इस तरह की हरकत कर रहा था। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह रिकॉर्ड किए गए वीडियो को अपने दूसरे मोबाइल और लैपटॉप में ट्रांसफर कर देखता था। इस घटना ने स्कूल का माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। महिला शिक्षक और स्टाफ स्कूल आने से डर रही हैं, वहीं अभिभावक अपनी बेटियों को इस स्कूल में पढ़ाने को लेकर चिंतित हैं। महिला शिक्षकों और स्टाफ की शिकायत पर तिल्दा नेवरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66डी, 77 और 238 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जांच के दौरान मोबाइल से वीडियो डिलीट मिले, जिसके बाद फोन को साइबर सेल भेजा गया है ताकि डिलीट किए गए डेटा की रिकवरी की जा सके। इस घटना ने स्कूल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Latest Posts

Don't Miss