Latest Posts

डिजिटल अरेस्ट के दो मामलों में कंबोडिया गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

– मनी लॉन्ड्रिंग अपराधिक मामले संलिप्त होने का झांसा देकर किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 1 करोड़ रुपए

रायपुर,संवाद साधना। डिजिटल अरेस्ट के दो अलग-अलग मामलों में कंबोडिया गैंग से जुड़े 5 ठगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में छिपे हुए थे। दोनों मामलों को मिलाकर आरोपियों ने लगभग 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया था। दोनों मामला पुरानी बस्ती थाना में दर्ज किया गया था। आरोपियों ने प्रार्थियों को मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा देकर अपना शिकार बनाया और डिजिटल अरेस्ट कर उनसे लाखों रुपए की धोखाधड़ी की थी। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोकुलपुरी, दिल्ली निवासी मनीष पाराशर(27), हाथरस उत्तरप्रदेश निवासी अर्जुन सिंह (25), अहमदगर महाराष्ट्र निवासी राहुल मरकड़ (40), उल्लासनगर महाराष्ट्र निवासी आकाश तुषरानी (33), उज्जैन मध्यप्रदेश निवासी लखन जाटव (36) वर्ष शामिल है।

केस 1 – थाना पुरानी बस्ती में प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को सीबीआई एवं आरबीआई का अधिकारी होना बताकर प्रार्थी के नाम से संचालित मोबाइल नंबर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का अपराधिक मामला दर्ज होने की झूठी बात बताकर डराया और 24 घंटे वाट्सऐप वीडियो कॉल में जुड़े रहने बोलकर डिजिटल अरेस्ट कर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली।

केश 2- थाना पुरानी बस्ती प्रार्थी संतोष दाबडघाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को दूरसंचार विभाग बंगलौर एवं मुंबई पुलिस का होना बताकर प्रार्थी के नाम से संचालित मोबाइल नंबर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का अपराधिक मामला दर्ज होने की झूठी बात बताकर डराया और 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने बोलकर डिजिटल अरेस्ट कर 88 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली।

 

 

Latest Posts

Don't Miss