Latest Posts

जलभराव से निजात दिलाने, निगम तैयार करेगी नाली

-एक करोड़ 33 लाख रुपए का होगा खर्च

रायपुर, संवाद साधना।  शहर में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम नए नालों का निर्माण करवाएगा। मंगलवार को महापौर मीनल चौबे ने प्रोफेसर कॉलोनी और आकाशवाणी के पास ग्रास मेमोरियल ग्राउंड के सामने मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वहीं निगम ने इस परियोजना के लिए कुल 1 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति दी है।

कई अन्य जरूरी कार्य भी होंगे
प्रोफेसर कॉलोनी में 1 करोड़ 24 लाख 10 हजार रुपए की लागत से नया नाला बनाया जाएगा, जो दूधधारी मंदिर ट्रस्ट की भूमि के पीछे से शुरू होकर देवकी बाल उद्यान, भैया तालाब किनारे होते हुए शक्ति मंदिर और कूकरीपारा ढाल तक पहुंचेगा। साथ ही ट्रांसफार्मर और पाइपलाइन शिफ्टिंग जैसे अन्य जरूरी कार्य भी किए जाएंगे। इसी कार्यक्रम के तहत वार्ड में विकास शुल्क मद से 8 लाख 56 हजार रुपए की लागत से शिवाजी नगर क्षेत्र में नाली निर्माण का भूमिपूजन हुआ। वहीं, 9 लाख 50 हजार रुपए की लागत से आकाशवाणी के पास नई निकासी नाली भी बनाई जाएगी।

 

Latest Posts

Don't Miss