Latest Posts

महानदी में विवाहिता के छलांग लगाने की थी सूचना, रेस्क्यू करने पर मिली दूसरी महिला की लाश

– रक्षाबंधन पर आई थी मायके, स्कूटी-दुपट्टा महानदी के पास से बरामद

रायपुर, संवाद साधना। महानदी में विवाहिता के कूदने की सूचना पर पुलिस और गोताखोर
रायपुर के आरंग ब्लॉक के ग्राम पारागांव में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला ने छलांग लगा दी। हालांकि, किसी ने विवाहिता को कूदते नहीं देखा। पास खड़ी स्कूटी और रेलिंग से बंधे दुपट्टे को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, जब पुलिस ने तलाश शुरू की, तो कुछ दूरी पर दूसरी महिला की लाश बरामद हुई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

 

यह लाश विवाहिता की नहीं बल्कि किसी और महिला की है। लाश करीब 2 से 3 दिन पुरानी है। महानदी के किनारे पर बहकर आ गई है। हालांकि, महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला साड़ी पहननी हुई है और बाल सफेद है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला
आरंग पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पारागांव निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) की स्कूटी पुल पर खड़ी मिली है। रेलिंग में दुपट्टा बंधा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी ने महिला को कूदते हुए नहीं देखा है, लेकिन हालात देखकर गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया गया है।
रक्षाबंधन पर मायके आई थी महिला
पुलिस के अनुसार स्वाति की शादी 2 साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। उनका ढाई महीने का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने अपने मायके पारागांव आई हुई थी। घटना की सूचना परिजनों को पुलिस ने दी है। स्कूटी मायके वालों की ही है। सुबह से गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।

महिला की तलाश जारी- निरीक्षक
घटना की पुष्टि करते हुए निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि, सुबह से ही गोताखोरों की टीम महिला की तलाश कर रही है। पुलिस से स्कूटी-दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। महिला का शव अभी तक नहीं मिला है।

Latest Posts

Don't Miss