
(रायपुर) कांग्रेस के विभिन्न पदों से सम्मानित हो रहे डॉ प्रकाश अनंत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस पार्टी को तन, मन, धन से समर्पित हो कर पार्टी को जमीनी स्तर से मजबुत कर रहे हैं।
विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में लगातार लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इनकी कार्यशैली को देखते हुए विभिन्न संस्थानों ने डॉ अनंत को विभिन्न पुरुष्कारों से नवाजा है।
पूर्व मे डॉ अनंत को समाजरत्न एवार्ड पुणे महाराष्ट्र से, गौरव श्री सम्मान एवार्ड केंद्रीय शासन दिल्ली से, तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुष्कार उत्तरप्रदेश से प्राप्त हुआ है।
संगठनात्मक मजबूती को लेकर डॉ अनंत की भूमिका अभूतपूर्व रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश समन्वयक की नियुक्ति पर डॉ अनंत ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम् आदरणीय श्री राजेश लिलोठिया जी, कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवम जननेता आदरणीय राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया है।
डॉ अनंत ने विश्वास दिलाया है कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसका पूर्ण ईमानदारी से तन, मन, धन से निर्वहन करेंगें।
