Sahu Samaj News: No major goal can be achieved in Nava Raipur without sacrifice: Motilal

Sahu Samaj News: साहू समाज चंगोराभांठा परिक्षेत्र के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
Sahu Samaj News: प्रतिभावानों के साथ ही बुजुर्र्गों का किया गया सम्मान
Sahu Samaj News: रायपुर, साहू समाज चंगोराभांठा परिक्षेत्र का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह रविवार को चंगोराभांठा के सामुदायिक भवन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिना त्याग के कोई भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त
नहीं किया जा सकता। किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है। साहू समाज पहले से संगठित है, लेकिन इसे और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। समाज की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी मार्ग है। अति विशिष्ठ अतिथि विधायक सुनील सोनी ने कहा कि समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए संगठन और एकजुटता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मतांतरण समस्या बनती जा रही है, इसलिए युवाओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी भटके नहीं, इसके लिए मार्गदर्शन और सतत जागरूकता जरूरी है। इसके बाद सभी अतिथियों ने परिक्षेत्र के सात वार्डों कुशालपुर, रायपुरा, चंगोराभाठा, भक्तमाता कर्मा चंगोराभाठा, डीडी नगर, सरोना, भांठागांव से चुने गए 21 पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सातों वार्डों के अध्यक्ष अरुण साहू, रोहित कुमार साहू, संजू साहू, आशीष कुमार साहू, सतीश साहू, ओंकार साहू, मनोहर प्रसाद साहू सहित परिक्षेत्र साहू समाज के समाजजन उपस्थित रहे।

Sahu Samaj News: इन्होंने ली शपथ
शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में संरक्षक यादराम साहू, अध्यक्ष भंवरलाल साहू, उपाध्यक्ष नेतराम साहू, महिला उपाध्यक्ष सावित्री साहू, संगठन सचिव रामकुमार साहू, रमा साहू, कार्यकारी अध्यक्ष नारायण साहू, तीजराम साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी साहू, व्याय प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम साहू, मालती साहू, सलाहकार बीआर सार्वा, सलाहकार चुनेन्द्र साहू, सहसचिव सेवकराम साहू, अंकेक्षक निर्मल कुमार साहू, न्याय प्रकोष्ठ सदस्य रामप्रसाद साहू, नरोत्तम साहू, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र साहू, प्रवक्ता नीलकंठ साहू, कार्यालय प्रभारी सुनील साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक सेवन साहू थे। इसके बाद समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों, बुजुर्गों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।ायोजित इस शिविर में ईआरयू टीम के 450 से अधिक आरक्षक और प्रधान आरक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का संचालन पुलिस अधीक्षक डायल 112 अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस समाचार को अच्छे से बनाए



