Latest Posts

नशे में वाहन चलाने वाले 23 चालकों पर कार्रवाई

रायपुर, संवाद साधना। यातायात पुलिस ने बीते दो दिनों में देर रात चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वाले 23 चालकों को पकडक़र उनके खिलाफ कार्रवाई की है। यह विशेष अभियान प्रतिदिन रात 11 से 2 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर बेरिकेटिंग लगाकर चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम नशे की हालत में वाहन चला रहे चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर रही है और पकड़े गए चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर मामलों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

पुलिस ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में अब तक 1034 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें दोपहिया वाहन 474, चार पहिया वाहन 364, वी व्हीकल 161 और ऑटो रिक्शा 5 वाहन शामिल हैं। इन मामलों में न्यायालय द्वारा अब तक कुल 1 करोड़ 22 लाख 45 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही सभी दोषी चालकों का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया गया है। बीते दो दिनों में पकड़े गए चालकों में रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, उड़ीसा, मध्यप्रदेश और जगदलपुर तक के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार चालकों में अवंती विहार निवासी मनोज कुमार (43), मोवा निवासी पवन कुकरेजा (35), शंकर नगर के डंपी (39), आनंद नगर के उदय धकाटे (25), कमल विहार के आकाश खरे (28)और उड़ीसा केआयुष अग्रवाल (27), विशाल अग्रवाल (30) जैसे नाम प्रमुख हैं।

Latest Posts

Don't Miss