Latest Posts

शराब घोटाले में बंद ढेबर के बेटे शोएब पर एफआईआर

रायपुर, संवाद साधना। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जेल परिसर में हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में शोएब पर गंभीर धाराओं के तहत गंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार शोएब पर आरोप है कि केंद्रीय जेल रायपुर में अपने पिता से मिलने के दौरान जेल प्रहरी से विवाद किया और राजनीतिक रौब दिखाते हुए गाली-गलौच की। इस पर जेल अधीक्षक ने मुलाकात कक्ष में प्रवेश पर रोक लगा दी।

Latest Posts

Don't Miss