Latest Posts

19 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

रायपुर, संवाद साधना। खरोरा पुलिस ने स्थायी वारंटी ग्राम काकडीह थाना आरंग रवेल आडिल पिता गंगूराम आडिल (70) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रवेल आडिल अपने गांव में आया हुआ है। थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर उक्त वारंटी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्ष 2006 विगत 19 वर्षों से हत्या, हत्या का प्रयास और बलवा के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, प्रआर हिरेन्द्र वर्मा, आर.मुकेश चौहान, गजानंद ध्रुवंशी, सुरेन्द्र चौहान शामिल थे।

Latest Posts

Don't Miss