रायपुर, संवाद साधना। खतराई पुलिस ने गांजा बिक्री करने के आरोप में आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा खमतराई निवासी आनंद पटेल पिता कोमल पटेल (38) को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 2 किलो 950 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा खमतराई रायपुर का आनंद पटेल अपने झोपड़ी में अवैध रूप से गाजा बिक्री करने के लिए रखा है। सूचना पर टीम ने दबिश देकर आरोपी आनंद पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने झोपड़ी की तलाशी तो एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले के अंदर 2 पैकेट गांजा मिला।



