Thursday, June 26, 2025

Latest Posts

बेलसोंडा स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को याद कर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

– बाल दिवस: विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन

महासमुंद। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा में मनाई। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, विद्यार्थियों को अच्छे जीवन के लिए प्रेरित किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य शोभासिंह देव ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के उज्जवल भविष्य है, छात्र-छात्राओं से ढेर सारे प्यार और लगाव के साथ अच्छे बर्ताव करना चाहिए। पं. नेहरू प्रथम प्रधानमंत्री के साथ-साथ बच्चों के सच्चे साथी भी थे।

बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

बाल दिवस के रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। राऊत नाचा, सुआ नृत्य रंगोली, भाषण, निबंध एवं कविता प्रतियोगिता जैसी कई अन्य रोचक प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप शिक्षक हेमलाल ठाकुर, राजकुमारी पटेल, रूखमणी साहू, रामकुमार भट्ठ, मीली गुप्ता, मोनिका गजभिये, इंद्राणी भास्कर, अश्वनी शर्मा, आशा यादव, सुनीता बंजारे, अर्चना, कल्पना साहू, हेमराम साहू, नीतू बिसेन, संतोष चंद्राकर, रजत चंद्राकर, गायत्री डहरे, रेखा चंद्राकर, लीना चंद्राकर, सीता शर्मा, लीनू चंद्राकर, नेहा चंद्राकर चित्ररेखा गहरवार उपस्थित थे। उक्त जानकारी जगदीश सिन्हा ने दी है।

पुरस्कार से सम्मानित किया

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें गीत में सोनम सीता कक्षा 10वीं, भाषण में जनक साहू कक्षा 12वीं, कविता में चिराग कक्षा 7 वीं, रंगोली में मेघा साहू, नृत्य में देविका चंद्राकर कक्षा 8वीं, राऊत नाचा विकास एवं साथी, निबंध में जागृति चंद्राकर, चित्रकला में ट्विंकल साहू ने प्राप्त किया।

विदाई दी गई

कार्यक्रम में संस्था से स्थानांतरित व्याख्याता तपस्विनी होता एवं भृत्य रामचंद्र यादव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।

Latest Posts

Don't Miss