कहा – मै कांग्रेस की निष्ठावान कार्यकर्ता
महासमुंद। महासमुंद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग महासमुंद विधानसभा से चुनाव नहीं लडेगी। आज पत्रकारों चर्चा के दौरान उन्होंने अपने निवास पर कहा कि मैं कांग्रेस की एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और ” इस बार 75 पार ‘ को सफल बनाने में कांग्रेस से महासमुंद विधानसभा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रश्मि चंद्राकर के साथ हूं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर महासमुंद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करने में अपना पूरा योगदान दूंगी। एक सवाल के जबाब में उन्होंने ने कहा कि मेरे ऊपर कार्यकर्ताओं और सर्मथकों का दबाब था पर मैने पहले ही कहा था कि इस बारे में मै सोचूंगी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़( जे) से मेरा कोई संपर्क नहीं हुआ। मैने उनकी पार्टी से डिकट ही नहीं मांगा। उनकी पार्टी की प्रत्याशी सूची में मेरा नाम कैसे आया मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मै फिर कहती हूं मै कांग्रेस की एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और चुनाव में अपना पूरा सहयोग दूंगी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रश्मि चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई फूट नहीं है सभी लोग मेरे साथ है और महासमुंद सहित जिले की अन्य तीन विधानसभा में जीत कर हम प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगें।



