Latest Posts

यात्री सुविधाएं बहाल न करने पर 13 को रेल रोको आंदोलन

मोदी सरकार ने साढ़े तीन साल में 67382 ट्रेनें रद्द की : भंसाली

महासमुंद ( संवाद साधना )। रेलवे सुविधाओं की बहाली के लिए कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। आज सभी जिला स्तर पर रेल सुविधाओं की बहाली के लिए ज्ञापन सौंपने, 10-11 और 12 सितंबर को पाम्पलेट-पोस्टर वितरण के बाद भी यदि केन्द्र सरकार रेल यात्री सुविधाओं को बहाल नहीं करती है तो 13 सितंबर को प्रदेश के हर रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
आज प्रेस क्लब भवन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने पत्रकारों से कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले साढ़े तीन सालों में 67 हजार 382 ट्रेनों को रद्द किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में 32 हजार 757 , वर्ष 2021 में 32 हजार 151, वर्ष 2022 में 2 हजार 474, वर्ष 2023 में अप्रैल माह तक 208 और वर्तमान में 24 ट्रेनें अगस्त 2023 के अंतिम तक रद्द की गयी है। इसके अलावा रक्षाबंधन में 2 से 8 सितंबर तक 22 ट्रेनें, पिछले साल रक्षाबंधन के समय 29 अगस्त से 6 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 58 ट्रेनें अचानक निरस्त कर दी गयी। श्री भंसाली ने कहा यह सिलसिला यही नहीं रूका शीतकालीन के समय 6 से 10 दिसंबर 2022 को 36 ट्रेनें, 24 अक्टूबर 2022 दीपावली को दो दर्जन इसी तरह शादी ,ब्याह, परीक्षा के समय पिछले साल 9 ट्रेने रद्द कर दी गयी और नौतनवा व सारनाथ 64 दिन तक रद्द रही जिससे रेल यात्रियों भारी कष्ट उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि रेलवे से बुजुर्गों को मिलने वाली छूट, छात्रों को मिलने वाली रियायत, दैनिक यात्री केंद्र के मोदी राज में सब बंद कर दिया गया और किराया में बेतहाशा बढ़ोत्तरी, प्लेटफार्म टिकट में कई गुना बढ़ोत्तरी कर दी गयी। जबकि अकेले बिलासपुर रेलवे जोन से ही मालभाड़े मात्र से ही केन्द्र को हर साल 20 हजार से 22 हजार करोड़ रुपए की आमदनी होती है बावजूद यहाँ के रेल यात्रियों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेल सुविधाओं और यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को कई बार पत्र लिखकर रेल परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने का अनुरोध किया है। श्री भंसाली ने कहा कि विगत सवा तीन साल के अंदर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 67 हजार से अधिक ट्रेनें निरस्त की गई  पर छत्तीसगढ़ लोकसभा से चुने गये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के बाकी सांसद इस पर मौन क्यों हैं? अंतत: रेल सुविधाओं की बहाल के लिए कांग्रेस 9 से 13 सितंबर तक चरणबद्ध आंदोलन करने जा रही है, जिसमें आज जिला स्तर पर रेल सुविधाओं की बहाली के लिए ज्ञापन सौंपने, 10,11 और 12 सितंबर को पाम्पलेट-पोस्टर वितरण के बाद भी यदि केन्द्र सरकार रेल यात्री सुविधाएं बहाल नहीं करती हैं तो 13 सितंबर को प्रदेश के हर रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल,नीलू निषाद आदि मौजूद थे।

Latest Posts

Don't Miss