Rotary Club News:- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर हेरिटेज और नॉर्थ का संयुक्त आयोजन
Rotary Club News: रायपुर, बच्चों को इस आत्मघाती आत्महत्या से बचाने के साथ ही साथ उन्हें तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन के लिए रोटरी क्लब द्वारा आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को वनतारा में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जागृत करना ही रोटरी क्लब का उद्देश्य है। इसी तारतम्य में रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट ३२६१ के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट डीसीज प्रीवेनशन कमिटी के चेयरमैन डॉ. अशोक सिंह तथा को चेयरपर्सन शैली छुगानी एवं साहिल बरवाटिया ने रायपुर के रोटरी क्लब रायपुर जल विहार कॉलोनी, हेरिटेज एवं नॉर्थ के साथ संयुक्त रूप से मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया
Rotary Club News: तनाव मुक्ति के लिए निमित व्यायाम करें: इला गुप्ता
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. इला गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की तनाव मुक्ति के लिए नियमित व्यायाम करें, स्वस्थ आहार लें, पर्याप्त नींद लें और कैफीन का सेवन कम करें। इसके अतिरिक्त, ध्यान और माइंडफुलनेस जैसी विश्राम तकनीकों का अभ्यास करें, सकारात्मक आत्म-चर्चा को बढ़ावा दें, सोशल मीडिया का उपयोग सीमित करें और अपने दोस्तों, परिवार या परामर्शदाताओं से बात करके सहायता लें।
Rotary Club News: खेल खेलने की आदत डालने से भी आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं
उन्होंने आगे सलाह देते हुए आग्रह किया कि योग, जॉगिंग, साइकिल चलाना या कोई खेल खेलने की आदत डालने से भी आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं, जो एंडोर्फिन जैसे हार्मोन बनाकर मूड को बेहतर बनाते हैं। ताजे फल, सब्जियों और प्रोटीन से भरपूर आहार लेने की सलाह देते हुए कहा कि जंक फूड, वसायुक्त भोजन और अत्यधिक चीनी और कैफीन के सेवन से बचें। व्याख्यान समाप्ति के पश्चात सभी के लिए प्रश्नोतर काल प्रारंभ हुआ, जिसमे उन्होंने अत्यंत सरल एवं मृदु भाषा में सभी को संतुष्ट किया।
छात्रों के अभिभावक हमेशा ध्यान रखें
प्रदीप गोविंद शितूत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि छात्रों के अभिभावक हमेशा ध्यान रखें कि यदि उनके बच्चों के व्यवहार में किसी तरह का बदलाव महसूस हो रहा हो या बच्चे गुमसुम लग रहे हो तो तुरंत उनका ध्यान परिवर्तित करें, संगीत पेंटिंग आदि जैसी गतिविधियों में उनका ध्यान आकर्षित करते हुए अकेलेपन से दूर रखें । कार्यक्रम का संचालन चेयरमेन भरत डागा ने किया इस अवसर पर रोटरी क्लब रायपुर के अध्यक्ष उत्तम कुमार गर्ग, हेरिटेज के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं नॉर्थ के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया ।



