Road Safety Week: सीएमएचओ ने घायल व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
Road Safety Week: रायपुर, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सडक़ सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायल को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने के संबंध में जिले के चिकित्सा विभाग में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग डॉ एम चौधरी सहित जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिंक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में एसएसपी ने कहा कि सडक़ दुर्घटना में पहला घंटा घायल व्यक्ति के लिए गोल्डन ऑवर होता है, इस दौरान यदि पीडि़त व्यक्ति को चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाए तो 90 प्रतिशत मामलों में घायल की जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा जिले के प्रत्येक गांवों से 7-8 की संख्या में युवाओं को पुलिस मितान बनाया गया है, जिसे पुलिस मितान लिखा हुआ टी-शर्ट प्रदाय कर उनका आईडी कार्ड भी बनाया गया है। साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज दुरूस्त कराया गया है, जो कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था ड्यूटी के दौरान रायपुर पुलिस के सहयोगी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहें है। वर्तमान में लगभग 4500 की संख्या में पुलिस मितान का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीष ठाकुर एवं गुरजीत सिंह सहित चिकित्सा विभाग एवं पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी वर्चुअली शामिल रहे।

Road Safety Week: बैठक का मुख्य उद्देश्य
सडक़ दुर्घटनाओं में उपचार के लिए चिकित्सालय लाए जाने वाले घायल व्यक्तियों को शासकीय अथवा गैर शासकीय चिकित्सालय द्वारा प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ईलाज शुरू की जाए, जब तक उनके परिवार का कोई सदस्य चिकित्सालय नहीं आ जाता। प्राथमिक चिकित्सा उपरांत घायल के गंभीरता के आधार पर जिला स्तरीय चिकित्सालय में उपचार के लिए रेफर करने की कार्यवाही की जावे। इस संबंध में भूतल एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी किया गया है, जिसमें सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1.50 लाख रूपए तक नि:शुल्क ईलाज की सुविधा का प्रावधान किया गया है। अत: किसी भी निजी एवं शासकीय अस्पताल में सडक़ दुर्घटना के घायल व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार किया जावे।
Road Safety Week: विशाल पुलिस मितान सम्मेलन का आयोजन 18 को
18 जनवरी 2026 को कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर ऑडिटोरियम में विशाल पुलिस मितान सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का सम्मिलित होना प्रस्तावित है। इस दौरान सडक़ सुरक्षा से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति भी काफी उपयोगी सिद्ध होगी। अत: उक्त सम्मेलन में चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में प्राथमिक उपचार के संबंध में प्रशिक्षण दिए जाने के लिए सादर आमंत्रित है, एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से कराये जाने की अपील की गयी।



