बलौदाबाजार(संवाद साधना)। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को बलौदाबाजार प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया उन्होंने ग्राम पंचायत रवान में 24.70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन एवं 8 लाख रुपये से निर्मित रंगमच का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार निरंतर विकास एवं जनकल्याण के कार्य कर रही है।सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधाओं के साथ ही आधुनिक सुविधाओं क भी विस्तार किया जा रहा है। विकास के लिए सबको मिलकर काम करना होग़ा तभी गांव आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि खेल विभाग का कार्य संभालने के दौरान इंडोर स्टेडियम, एथलेटिक्स ट्रैक का कार्य स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग 5 करोड़ की लागत से बलौदाबाजार में नालंदा परिसर का निर्माण होग़ा जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को को सर्वसुविधायुक्त परिसर मिलेगा।उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी में भी बेहतर कार्य करने का प्रयास होग़ा।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला पंचायत सदस्य गीता डोमन वर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



