Latest Posts

Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26ः कलसी की दोहरी सेंचुरी बेअसर, ड्रॉ पर खत्म हुआ मुकाबला

Ranji Trophy 2025-26: छत्तीसगढ़ के अमनदीप-मयंक-अनुज की तिहरी सेंचुरी और रवि किरण की घातक गेंदबाजी

Ranji Trophy 2025-26: रायपुर, रणजी ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप-डी मुकाबले में छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया मैच चौथे दिन रोमांचक मोड़ ड्रॉ पर समाप्त हुआ। छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में बढ़त हासिल करते हुए मैच में स्पष्ट दबदबा बनाया, जबकि हिमाचल के एआर कलसी की दोहरी सेंचुरी ने मुकाबले को दिलचस्प बनाए रखा। छत्तीसगढ़ के तेज गेंदबाज रवि किरण प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, अमतर में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 158 ओवर में 6 विकेट पर 585 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। टीम की मजबूत शुरुआत का आधार रहे अनुज तिवारी, जिन्होंने शानदार 162 रन जड़े। इसी के साथ मयंक वर्मा (112) और कप्तान अमनदीप खरे (नाबाद 102) ने भी इस सीजन का अपना दूसरा शतक लगाया। संजित देसाई ने भी 84 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी में एमजे डागर ने 2 विकेट, जबकि अर्पित और दिवेश ने 1-1 विकेट चटकाए।

Ranji Trophy 2025-26: एआर कलसी ने 204 रनों की लंबी पारी खेली
जवाब में हिमाचल प्रदेश ने दृढ़ बल्लेबाजी दिखाते हुए 141 ओवर में 425 रन बनाए। यहां टीम के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहे एआर कलसी, जिन्होंने बेहतरीन 204 रनों की लंबी पारी खेली। एन. गंगता ने भी 77 रन जोडक़र टीम को संभाला, लेकिन छत्तीसगढ़ के गेंदबाज रवि किरण ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 6 विकेट लेकर हिमाचल की बढ़त के प्रयासों को रोक दिया। स्पिनर आदित्य सरवटे ने 2 विकेट प्राप्त किए। चौथे दिन मैच की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने दूसरी पारी में 5 ओवर में बिना नुकसान 15 रन बनाए। पहली पारी की बढ़त के आधार पर मैच ड्रॉ घोषित हुआ।

Latest Posts

Don't Miss