अभनपुर। श्रीराम नगर में गुरुवार को कालोनी में विराजित श्री गणेश जी की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। इसमें मोहल्लेवासियों ने 11 दिनों तक गणपति की पूजा अर्चना कर गुरुवार को विधि-विधान से हवन में पूर्णाहुति देकर नारियल, फल, फूल, मोदक आदि का भोग लगाया। इसके बाद ”गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए कालोनी की महिलाएं, पुरुष और बच्चों श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा पूरे कालोनी से होते हुए ग्राम नायकबांधा तालाब पहुंची। विसर्जन यात्रा के दौरान कालोनीवासियों ने अपने-अपने घर के सामने श्रीगणेश की पूजा अर्चना कर नम आंखों से विदाई दी। श्रीराम नगर समिति के सदस्यों ने नायकबांधा तालाब में विघ्नहर्ता गौरी पुत्र गणेश का विसर्जन किया। विजर्सन के दौरान अरुण प्रजापति, तुकाराम साहू, भोजेश्वर साहू, चोखे लाल सिन्हा, जीएल साहू, रामेश्वरी प्रजापति, विरेन्द्र सिन्हा, धर्मराज साहू, नीतू नामदेव, मोहन लाल साहू, पोखनलाल सिन्हा, युवराज कुमार साहू, लल्ली साहू, केएल कंसारी, बच्चों में देव प्रजापति, वत्सलारानी पाटकर, नेहा प्रजापति, उत्कर्षा पाटकर, सिद्धार्थ नामदेव, विशु प्रजापति, उर्जित नामदेव सहित श्रीराम नगर की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे।