Latest Posts

दिनभर भाईयों की कलाई रहेगी सूनी

भद्रा लगने से रात 9 बजे के बाद शुभ मुहूर्त

महासमुंद ( संवाद साधना)। आज रक्षाबंधन है,पर भद्रा लगने के कारण दिनभर भाईयों कलाई सूनी रहेगी और रात 9 बजकर 02 मिनट के बाद से बहनों भाईयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे जीवनभर रक्षा करने का वचन लेंगी। इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार दो दिन मनाया जाएगा। आज 9 बजकर 02 मिनट से 31 अगस्त सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है।
बता दें कि हिन्दू पंचाग के अनुसार हर साल सावन के महीने की पूर्णिया तिथि पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। जिसे लेकर बहनों मे काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है। एक पखवाडे पूर्व से ही बाजार में राखी दुकानों रंग- बिरंगी राखी सजकर तैयार है और राखियों की खरीददारी भी शुरू हो गयी । इस साल बाजार में  दो रूपये से लेकर 200 रूपये तक की राखी है ।जिसमे खासकर बच्चों के लिए क ई वैरायटी उपलब्ध है राखियों में डोरी से लेकर एडी पालिश राखी,फैन्सी, स्टोन, लूंबा, ब्लेक मैटल राखी, बच्चों के लिए लाईट वाली,कार्टून वाली और भी क ई वैरायटी राखी मिलेगी। राखी बिक्रताओं का कहना है कि कोरोना के बाद से बाजार में तेजी तो है पर अब पहले जैसी बात नहीं  पहले से राखियों के दाम भी बढ गये है गांव – गांव मे स्वसहायता समूहों द्वारा क ई प्रकार की राशियाँ बनाकर सीधे बाजार में बेच जा रही है जिससे राखी के बाजार मे कमी देखी जा रही है। एक प्रकार से कहे तो राखी का बाजार इस बार मध्यम है। बाजार के अलावा स्थानीय सी मार्ट में क ई प्रकार की आर्कषक राखियां बीकने के लिए पहुंची । संचालिका शशि प्रभा चंद्राकर ने बताया कि हमारे यहाँ  एम के बाहरा स्वसहायता व लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह के द्वारा राखी बिक्री के लिए आई है। जिसमें साबूदाना,विभिन्न प्रकार की दाल,मक्का दाना,मटर,चावल और समूहों दवारा स्वहस्त निर्मित राखियां मात्र 20 से 45 रूपये तक उपलब्ध हैं जिसकी बिक्री भी अच्छी हुई है।

Latest Posts

Don't Miss