Latest Posts

rajat jayantee: ये तो टेलर था, पिक्चर अभी बाकी है…….

rajat jayantee:  नवा रायपुर के आसमान में आज गरजेगा सूर्यकिरण विमान

rajat jayantee: रायपुर,  सूर्यकिरण का रिहर्सल सिर्फ एक अभ्यास नहीं, यह एक ऐसा क्षण था, जिसने स्थानीय लोगों के मन में गर्व और उत्साह भर दिया। बुधवार को फाइनल रिहर्सल के साथ अटल नगर का आसमान फिर से देशभक्ति और रोमांच से रोशन होगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने अटल नगर के सेंध जलाशय के ऊपर रिहर्सल प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लोगों का जोश और उत्साह देखने लायक था। फाइनल शो के लिए उम्मीदें और बढ़ गईं।

rajat jayantee:  रोमांचक रहा भीड़ का नजारा, हर उम्र के दर्शक जुटे

मंगलवार सुबह से ही सेंध जलाशय के किनारे भीड़ उमड़ पड़ी थी। स्कूल के छात्र, युवा, परिवार और आसपास के गांवों से आए लोग। बसें, ऑटो और निजी वाहन से आने वाले दर्शक तथा साइकिल पर पहुंचे ग्रामीण सबने जगह-जगह खड़े होकर आसमान की तरफ निगाहें टिका ली थीं।

rajat jayantee: फॉर्मेशन फ्लाइंग लाल और सफेद विमानों की चमक

सूर्यकिरण टीम के विमानों ने एक के बाद एक कर फॉर्मेशन फ्लाइंग दिखाई। स्पाइरल, हार्ट शेप, क्रॉसओवर और इनवर्टेड मूव्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लाल-सफेद रंगों में सजे विमान जब समन्वित होकर उड़ान भरते दिखे, तो भीड़ की तालियों और जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

rajat jayantee: दिल का आकार भीड़ के लिए सबसे यादगार क्षण

रिहर्सल का सबसे भावुक पल तब आया जब विमानों ने आकाश में दिल का आकार बनाया। छोटे-छोटे कैमरे और मोबाइल पर यह नज़ारा कैद कर लेने की होड़ लग गई। बच्चों के चेहरों पर अद्भुत उत्साह और बड़ों के चेहरे पर गर्व की चमक साफ नजर आई।

rajat jayantee: पैराशूट लैंडिंग रोमांच और देशभक्ति का संगम

वायुसेना के जवानों की पैराशूट लैंडिंग ने माहौल को और भी मजबूत बना दिया। जैसे ही पैराशूट से उतरते जांबाज मैदान में उतरे, भीड़ से नारे उठे और एक तरह का राष्ट्रीय उत्साह फैल गया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा कड़ी रखी गई थी। पुलिस और प्रशासनिक टीमें तैनात रहीं, बैरिकेडिंग तथा मेडिकल व्यवस्था मौजूद थी ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हों।

 

Latest Posts

Don't Miss