Raipur protest: संगठनों का आरोप है कि वक्फ बोर्ड हिंदू समाज की संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है
Raipur protest: रायपुर, वक्फ बोर्ड और हिंदू समाज के बीच जमीन विवाद ने एक बार फिर राजनीतिक और धार्मिक माहौल को गरमा दिया है। पुरानी बस्ती इलाके की एक जमीन पर वक्फ बोर्ड द्वारा स्वामित्व का दावा किए जाने के बाद हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने रायपुर के कलेक्टोरेट चौक स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने काला कानून खत्म करो के नारे लगाए और सडक़ पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। संगठनों का आरोप है कि वक्फ बोर्ड हिंदू समाज की संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 8 5 हिंदुओं के अधिकारों पर हमला
Raipur protest: विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 85 हिंदुओं के संपत्ति अधिकारों पर सीधा प्रहार है।
उनका कहना है कि यह कानून वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है और मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देता है। शर्मा ने कहा, यह कानून न्याय की भावना के खिलाफ है और हिंदू समाज की संपत्तियों को हड़पने का रास्ता खोलता है।
कई भूखंडों पर वक्फ बोर्ड का दावा
Raipur protest: पुरानी बस्ती क्षेत्र के कई हिंदू परिवारों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने स्वामित्व का दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक पांच लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, जबकि 10 से 20 अन्य स्थलों पर भी बोर्ड की नजर है। इससे स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो विवाद प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप ले सकता है।
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज पर निशाना
Raipur protest: वीएचपी ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, सलीम राज को नोटिस जारी करने से पहले यह जांच करनी चाहिए थी कि वास्तविक मालिक कौन है। एक तरफ वे जमीन कब्जाने की कोशिश करते हैं और दूसरी तरफ शांति की बात करते हैं। यह दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



