Thursday, February 12, 2026

Latest Posts

Raipur Police News: नशीली कफ सिरप बेचने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार:दशहरा मैदान में घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

Raipur Police News: सिरप सप्लाई करने वालों की तलाश जारी

Raipur Police News:रायपुर, रायपुर में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर स्थित दशहरा मैदान के पास घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, 11 फरवरी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित सिरप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर तीन संदिग्धों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भानू रजक (28), अनुराग लिल्हारे (28) और सौरभ पाठक (30) बताए।

Raipur Police News:ग्लैंकोफ-टी शिरप की शीशियां बरामद

तलाशी लेने पर आरोपियों के बैग से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप ‘ग्लैंकोफ-टी’ की कुल 94 शीशियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने जब दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई कागज पेश नहीं कर सके और टीम को गुमराह करने की कोशिश करते रहे।

डीडी नगर पुलिस के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे है।

Raipur Police News:आरोपियों से पूछताछ में जुटे अफसर

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना डीडी नगर में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर सिरप सप्लाई करने वाले नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी गिरफ्तारी की संभावना है।

Latest Posts

Don't Miss