Friday, February 13, 2026

Latest Posts

Raipur Police News: पीक आवर्स में हल्के मालवाहक से सामान परिवहन कार्य को कम करेंः यातायात पुलिस

Raipur Police News: रायपुर,  तेलघानी नाका क्षेत्र में जाम की समस्या का समाधान खोजने के लिए जिला प्रशासन और यातायात विभाग ने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पीक आवर्स में लगातार लगने वाले जाम को नियंत्रित करना और नागरिकों की परेशानी को कम करना रहा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में, तेलघानी नाका, भैसथान और आसपास के इलाकों के व्यापारियों, गोदाम संचालकों और नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान 40 से अधिक व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स ने भाग लेकर सुझाव दिए कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएं।

Raipur Police News: शाम 5 से 8 बजे तक मालवाहक वाहनों से सामान न मंगवाएं

अधिकारियों ने व्यापारियों से यह भी कहा कि वे शाम 5 से 8 बजे तक मालवाहक वाहनों से सामान न मंगवाएं, ताकि ट्रांसपोर्टर्स इस समय सामान न भेजें। इस तरह ट्रैफिक का दबाव कम होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी। नगर निगम भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित रूप से करेगा। रायपुर पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे पीक आवर्स में हल्के मालवाहक वाहनों से सामान परिवहन कम करें। दुकान के सामने सामान फैलाने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। शहर की बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। यह प्रयास नागरिकों और व्यापारियों दोनों के सहयोग से ही सफल हो सकेगा। प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत है ताकि रायपुर शहर को जाम मुक्त बनाया जा सके।

Raipur Police News: सुझाव में प्रमुख बिंदुओं में कहा गया

– गोदाम ट्रांसपोर्टर्स को रायपुर शहर से बाहर कहीं विस्थापित किया जाए ताकि ट्रैफिक कम हो सके।
– अग्रसेन चौक के सिग्नल को बंद किया जाए, ताकि जाम से राहत मिले।
– पंजाब दाल मिल गली से रांग साइड निकलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए।
– तेलघानी नाका अंडरब्रिज को केवल जाने के लिए और ओवरब्रिज को केवल आने के लिए वन वे किया जाए।
– तेलघानी नाका चौक पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाए।
– शराब भट्ठी और अगरू होटल को विस्थापित करने के लिए कार्यवाही की जाए।
– भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही का समय रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक सीमित किया जाए।
– हल्के मालवाहक वाहनों को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आवागमन से रोका जाए।
– अतिक्रमण रोकने के लिए नगर निगम की टीम लगातार कार्यवाही करे।

Latest Posts

Don't Miss