Raipur Police News: माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के परेड ग्राउंड में 75वां दीक्षांत समारोह हुआ। इस परेड में नव आरक्षक और तृतीय सत्र छसबल महिला नवआरक्षक शामिल रहे।

प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं का दीक्षांत परेड पुलिस प्रशिक्षण का समापन समारोह है, जो यह दर्शाता है कि उन्होंने अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इस समारोह में प्रशिक्षु देश सेवा की शपथ लेते हैं और प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल और ज्ञान का प्रदर्शन करते है।

यह दीक्षांत परेड पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर के परेड ग्राउंड में पुलिस उप महानिरीक्षक(सीसीटीएनएस/एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर संतोष कुमार सिंह के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इन्हें भी पढ़िएः NEW AADHAAR APP: अब डिजिटल तरीके से रखें और शेयर करें आधार कार्ड, नया आधार ऐप लॉन्च
मुख्यातिथि का स्वागत राजकुमार मिंज पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

Raipur Police News: ये लोग रहे मौजूद
इस दीक्षांत परेड समारोह के शुभ अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा, माना के सीएसपी लम्बोदर पटेल, राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस मीना चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक राकेश बघेल, अर्चना चौधरी, अंजली येरेवार, लता चौरे, गंगा धुर्वे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर के समस्त अधिकारी-कर्मचारी और प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे थे।




