Raipur News: रायपुर, सामाजिक-साहित्यिक संस्था वक्ता मंच ने आकाशवाणी चौक पर जरूरतमंदों को 101 कंबल सहित शाल, जैकेट, स्वेटर व अन्य गर्म कपड़े वितरित किए।

Raipur News: यह सेवाकार्य ओम प्रकाश गोयल और कमल कांता गोयल की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा किया गया।

Raipur News: वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि वक्ता मंच द्वारा विगत एक दशक से शीत ऋतु के दौरान गरम कपड़ों का शहर भर में वितरण किया जाता है।

Raipur News: इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, सिंधु झा, अभिषेक मिश्र, यशवंत यदु, ज्योति शुक्ला, मीना भारद्वाज, चंद्रा वैष्णव, लक्ष्मण वैष्णव, नूपुर साहू, दिवाकर साहू, पूर्णेश डड़सेना, दुष्यंत साहू, अजय तिवारी, आलोक झा, सीएल दुबे, राजू रामटेके, रुक्मणि रामटेके, कुमार जगदलवी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।



