Raipur News: टिकरापारा थाने का मामला, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की
Raipur News: पास्टर ने चाकू की नोक पर जबरन कराया गर्भपात, शादी का झांसा देकर बनाताा रहा शारीरिक संबंध
Raipur News: रायपुर, पास्टर के खिलाफ एक महिला ने अनाचार, जबरन गर्भपात, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एसएसपी लाल उमेंद सिंह से की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में मामला दर्ज है, लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की बात पीडि़ता ने एसएसपी से की है। शिकायत के मुताबिक पास्टर हिमांशु सागर से वर्ष 2024 में कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई थी, जहां आरोपी प्रार्थना सभा कराने आता था। घरेलू विवादों से परेशान पीडि़ता को आरोपी ने सहानुभूति दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर आरोपी ने यह कहकर नजदीकियां बढ़ाईं कि उसकी पत्नी से तलाक होने वाला है और वह जल्द ही शादी कर लेगा।
Raipur News: गेस्ट हाउस में बनाया संबंध, दी जान से मारने की धमकी
सितंबर 2024 में हिमांशु सागर ने महिला को एक निजी अस्पताल के पास बुलाकर गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसने पहली बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर जून 2025 तक कई बार शोषण करता रहा। महिला ने बताया कि जब उसने शादी के बारे में बात की, तो आरोपी ने कहा कि अगर उसने विरोध किया तो वह उसके पति को सब कुछ बता देगा। आरोपी ने उसके साथ की गई हरकतों के फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीडि़ता का आरोप है कि हिमांशु सागर ने चाकू की नोक पर जबरन गर्भपात भी कराया और लगातार धमकी देता रहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।
Raipur News: एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं
महिला ने बताया कि उसने 29 अगस्त 2025 को थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उसने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी हिमांशु सागर,पत्नी और सहयोगी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
Raipur News: पास्टर के परिवार की भूमिका पर भी सवाल
पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि इस पूरे प्रकरण में हिमांशु सागर की पत्नी और उसकी सहयोगी ने भी मानसिक प्रताडऩा दी। उसने बताया कि आरोपी के परिजनों से भी व्हाट्सएप चैटिंग हुई है, जिसमें बातचीत के कई महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं। पीडि़ता ने ये चैटिंग पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।



