Raipur News: रायपुर, छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आयोजित किया जाएगा। दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बहुप्रतीक्षित मैच की टिकटें कब, कहां और किस कीमत पर उपलब्ध होंगी। आइए, आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

दक्षिण अफ्रीका-भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा, जिसके बाद 1 दिसंबर को खिलाड़ियों के रायपुर आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं, 2 दिसंबर को दोनों ही टीमें प्रैक्टिस के लिए शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगी।

Raipur News: ऑनलाइन टिकट कहां और कैसे खरीदें ?
ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज से TicketGenie की आधिकारिक वेबसाइट (ticketgenie.in) पर शुरू होगी। दर्शक इस वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट कैटेगरी के अनुसार टिकट चुनकर बुकिंग कर सकेंगे, जो लोग ऑफलाइन टिकट पसंद करते हैं, उनके लिए बॉक्स ऑफिस 24 नवंबर 2025 से खुलेगा।
Raipur News: कहां से खरीदें ऑफलाइन टिकट?
रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से क्यूआर कोड और आधार कार्ड दिखाकर ऑफलाइन औऱ फिजिकल टिकट ले सकेंगे। यहां जनरल, प्रीमियम, VIP और कॉर्पोरेट सभी कैटेगरी के टिकट उपलब्ध होंगे। एक ID से अधिकतम 4 टिकट ही खरीदे जा सकेंगे। वहीं, स्टूडेंट्स अपनी वैध स्टूडेंट ID के साथ सिर्फ 1 टिकट खरीद पाएंगे। यह नियम टिकटों की पारदर्शिता और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू किया गया है।
Raipur News: टिकट प्राइस लिस्ट (स्टैंड–वाइस)
इस बार टिकट की कीमतें कैटेगरी के आधार पर तय की गई हैं। स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत यह है कि पिछली बार 1000 रुपए की टिकट अब 800 रुपए में उपलब्ध होगी। किसी भी छात्र को अपनी वैध स्टूडेंट ID दिखाकर सिर्फ एक टिकट खरीदने की अनुमति दी जाएगी।



