Latest Posts

raipur news: पीएससी में 34वां रेंक लाकर हर्षवर्धन शर्मा ने बनेंगे डीएसपी

raipur news: रायपुर, जिला महासमुंद नगर के इमलीभाठा वार्ड १० निवासी हर्षवर्धन शर्मा ने पीएससी 2024 की परीक्षा में 34वां रैंक लाकर जिले को गौरव दिलाया है। हर्षवर्धन, पुलिस विभाग में पदस्थ एसआई विनोद शर्मा व भारती शर्मा के पुत्र हैं। रैंक के आधार पर हर्षवर्धन का चयन डीएसपी पद पर हुआ है। फिलहाल हर्षवर्धन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के फिंगेश्वर शाखा अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी में समिति प्रबंधक पदस्थ हैं। हर्ष ने बताया कि यह छठवां प्रयास था। २०२१ से लगातार साक्षात्कार में शामिल होते रहे हैं किन्तु सफलता नहीं मिली। 2021 में 117वां रैंक, 2022 में 199वां, 2023 में 132 वां रैंक रहा। केवल एक नम्बर कम होने से सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद की प्रतीक्षा सूची में नाम आ गया। बावजूद लक्ष्य पाने उनका प्रयास जारी रहा और इस बार पूरी उम्मीद थी कि सफलता जरूर मिलेगी। हर्ष ने बताया कि हर बार की असफलता ने हर बार सीख दी और इस बार की परीक्षा दिलाने के बाद ही विश्वास पक्का था कि अब सफलता जरूर मिलेगी। हर्ष ने कहा 2018 में शुरुआत में पैटर्न समझने बिलासपुर में कोचिंग किया, बाद सभी अटेम्ट बिना कोचिंग किया। खुद से पढाई की। समय का प्रबंधन किया। रात में तीन घण्टे का नियमित अध्ययन जारी रखा। हर्ष ने बताया कि पढ़ाई के दौरान विगत सात-आठ वर्षों से इंटरनेट मीडिया से दूर रहा। स्थानीय देश दुनिया से बने रहने नियमित अखबार का पाठन किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम व धैर्य, लगन के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
हर्षवर्धन ने कहा कि इस सफलता का श्रेय माता, पिता, बहन गुरुजनों मित्रजनों तथा उन सभी व्यक्तियों को देते हैं जिन्होंने संघर्ष से ले कर सफलता तक आत्मबल बढ़ाने में योगदान दिया।
इधर वर्धमान ग्रुप महासमुंद के सभी सदस्यों ने हर्षवर्धन शर्मा की सफ़लता पर बधाई दी हैं। ग्रुप के सदस्य दिलीप मालू, मूलचंद कोचर, दीपक बाफना, गुमान जैन, शैलेंद्र कोठारी, जय चोपड़ा, संजय मालू, पवन ऋषभदेव व वार्ड पार्षद माखन पटेल, पूर्व पार्षद शोभा शर्मा महासमुंद प्रेस क्लब उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने हर्ष जताया है।

Latest Posts

Don't Miss