Raipur News: रायपुर, कलेक्टर गौरव सिंह ने एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जिले के 3 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है। एक सप्ताह पूर्व भी 6 बदमाशों का एक साथ हुआ था। जिला बदर की कार्रवाई तथा अन्य बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई प्रक्रिया में है।

जारी आदेश ने आदेश की तिथि से 7 दिवस यानी 27 नवंबर तक रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार की राजस्व सीमाओं से बाहर जावें तथा 3 माह तक यानी 20 फरवरी 2026 तक फिर सीमाओं में बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के प्रवेश नहीं करना है।
आदेश के तहत बदमाश तिल्दा बस्ती तिल्दा नेवरा निवासी राहुल सेन (29), लटर्रापारा थाना नवापारा गोबरा नवापारा निवासी चंदन जैन (26) और डॉ राजेन्द्र नगर रावण पुतला के पासा सिविल लाइन रायपुर निवासी शिवम तांडी उर्फ मच्छी (26) का नाम शामिल है। राहुल के विरुद्ध चैन स्नेचिंग, चोरी व नकबजनी, चंदन के विरुद्ध बलवा, शराब की अवैध बिक्री, मारपीट, गुंडागर्दी, एवं जुआ जैसे प्रकरण तैयार है। इसी प्रकार शिवम के खिलाप गाली गलौज, मारपीट, चाकूबाजी, हत्या का प्रयास, चोरी एवं अवैध हथियार रखने का अपराधिक प्रकरण दर्ज है।



