Latest Posts

Raipur News: छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोडफ़ोड़ के बाद छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना का हंगामा

Raipur News:  पुलिस के साथ झड़प और हिरासत में लिया गया  

Raipur News:  रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोडफोड़ हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढिया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल और क्रांति सेना के सदस्यों को हिरासत में लिया है। संगठन के सदस्यों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। प्रदर्शन के दौरान एक शख्स छत्तीसगढ़ महतारी के लिए रोते हुए नजर आया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

सीएम ने कहा सख्त कार्रवाई होगी, बघेल ने कहा – आक्रोश को अनदेखा किया तो अच्छा नहीं होगा
वहीं, मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिसने ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने यदि जन आक्रोश को अनदेखा किया तो अच्छा नहीं होगा। वहीं इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा बघेल ने लिखा कि कहीं यह शासन-प्रशासन के कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीरों को हटाने वाली भाजपा सरकार की करतूत तो नहीं? भाजपा समझ ले कि अगर जनआक्रोश को अनदेखा किया, तो अच्छा नहीं होगा।

Raipur News: छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोडफ़ोड़ के बाद छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना का हंगामा छत्तीसगढ़ महतारी की जय! बात हे अभिमान के, छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ की अस्मिता खतरे में है। हमारी संस्कृति से छेड़छाड़ करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। वहीं बजरंग दल ने अपराधी का मुंडन करके जुलूस निकालने और 36 फीट की मूर्ति स्थापित करने की मांग की है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोडफ़ोड़ के बाद छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना का हंगामा क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की
क्रांति सेना के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने अतिरिक्त बल की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस गाड़ी में बैठाया गया। इस दौरान क्रांति सेना के नेता और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई। हालांकि, किसी को भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। उन्होंने खुद ही छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान में गिरफ्तारी दी है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोडफ़ोड़ के बाद छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना का हंगामाआरोप- असंवेदनशील रवैया दिखा रही पुलिस
इस घटना को लेकर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन और सरकार इस घटना को लेकर असंवेदनशील रवैया दिखा रही है। पुलिस इस घटना के पीछे किसी मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का हाथ बता रही है, जो गलत है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक पार्टी प्रदर्शन करेगी।
Raipur News: छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोडफ़ोड़ के बाद छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना का हंगामा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
एडिशनल एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू और दो थानेदार समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रगहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 298 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति के पूजा स्थल या किसी वर्ग, धर्म का अपमान या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होता है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोडफ़ोड़ के बाद छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना का हंगामा हर एक छत्तीसगढय़िा बेहद गुस्से में है: भूपेश बघेल
वहीं पूर्व ष्टरू भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना की रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ दी गई। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को तोड़ा जाना जनता का अपमान है। हर एक छत्तीसगढय़िा बेहद गुस्से में है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।

 

Latest Posts

Don't Miss