Raipur News: रायपुर, गांजे की अवैध बिक्री के फिराक में टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार सेक्टर शिव मंदिर के पास बाइक में घुम रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में एक युवती भी शामिल है और तीन रायपुर व एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। यह कार्रवाई 5 नवंबर को टिकरापारा पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने की। आरोपियों के पास से टीम ने 23.014 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2.30 लाख रुपए, बुलेट सीजी 04 पीएस 1654 कीमती 1.50 लाख को जब्त कर एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
टिकरापारा पुलिस के अनुसार गांजे की बिक्री के आरोप में टीम ने संतोषी नगर जीटी कॉम्पलेक्स संतोषी मंदिर के पास थाना खमतराई निवासी प्रतीक शर्मा (22), खेतवाड़ी दूसरी गली हाजी कासम चाल अलंकार सिनेमा के पास थाना वीपी रोड़ जिला गिरगांव मुम्बई महाराष्ट्र निवासी मोहम्मद शमीम (43), शेख तबरेज किराना स्टोर के पास मकान नंबर 12/55 रमन मंदिर वार्ड चूना भ_ी थाना गंज निवासी शेख सारूख उर्फ शाहरूख (30) और ईदगाहभाठा मुकुट नगर थाना आजाद चौक निवासी पलक नागवानी उर्फ मिस (19) को गिरफ्तार किया गया है। गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर इनके द्वारा एक मकान में गांजा छिपाकर रखना बताने के साथ ही आरोपी प्रतीक शर्मा एवं मोहम्मद शमीम को भी गांजा देना बताया गया, जिस पर शेख सारूख उर्फ शाहरूख एवं पलक नागवानी उर्फ मिस बच्ची की निशानदेही पर उनके कब्जे से भी गांजा बरामद किया गया। टीम ने बताया कि आरोपी शेख सारूख उर्फ शाहरूख थाना गंज का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध लूट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट, धारा 327 भादवि. तथा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लगभग 1 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। इसी प्रकार महिला आरोपी पलक नागवानी उर्फ मिस बच्ची भी अपराधिक प्रवृत्ति की है, जो पूर्व में हत्या, नारकोटिक एक्ट सहित अन्य मामलों में जेल निरूद्ध रह चुकी है। बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Raipur News: कार्रवाई में रहे ये शामिल
कार्रवाई में निरीक्षक विनय सिंह बघेल थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि. प्रेमराज बारिक, गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, विजय पटेल, प्रमोद वर्ठी, दीपक बघेल, सुनील सिलवाल, आर. टीकम साहू, शिवम द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, अविनाश देवांगन, संदीप सिंह, बीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेश्वर कश्यप, प्रदीप साहू, संतोष सिन्हा, आशीष पाण्डेय, म.आर. क्यालजोंग लेप्चा, टी.जी.आर. शंकर यादव तथा थाना टिकरापारा से सउनि. सुशील शुक्ला, आर. अरूण धु्रव एवं बिमलेश मालेकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।



