Latest Posts

Raipur News: कोटा रोड में संजीवनी वृद्धाश्रम की नई बिल्डिंग बनेगी: 1500 वर्गफीट में बुजुर्गों के लिए बनेगा नया आशियाना

Raipur News: रायपुर। रायपुर के कोटा रोड, गुढियारी स्थित संजीवनी वृद्धाश्रम के लिए नई बिल्डिंग तैयार की जाएगी। इसके लिए कोटा मुक्तिधाम के पास भूमि पूजन किया गया। यह पहल बढ़ते कदम संस्था द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और कन्याओं ने भाग लिया। संजीवनी वृद्धाश्रम वर्तमान में किराए के भवन में संचालित हो रहा है, जहां करीब ३० बुजुर्ग रह रहे हैं। संस्था के अनुसार पिछले १८ वर्षों में ७२ बुजुर्गों की घर वापसी कराई गई, जबकि ३६ बुजुर्गों की मृत्यु तक सेवा की गई है।
नई बिल्डिंग के लिए भूमि पूजन किया गया है। आने वाले दिनों में बेहतर व्यवस्था के साथ बुजुर्गों के लिए आशियाना तैयार होगा।

नई बिल्डिंग के लिए भूमि पूजन किया गया है। आने वाले दिनों में बेहतर व्यवस्था के साथ बुजुर्गों के लिए आशियाना तैयार होगा। नई बिल्डिंग करीब 1500 वर्गफीट क्षेत्र में बनाई जाएगी। इसमें भूतल पर गार्डन, पार्किंग, सीढ़ी और लिफ्ट की व्यवस्था होगी। प्रथम तल पर रसोई, भोजन कक्ष और महिला बुजुर्गों के लिए रहवास, द्वितीय तल पर पुरुष बुजुर्गों के लिए रहने की व्यवस्था और मल्टीपर्पस हॉल बनाया जाएगा। तृतीय तल पर जरूरतमंदों के लिए छात्रावास प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के तहत च्बढ़ते कदमज् मुख्यालय देवेंद्र नगर में संस्था के संस्थापक अनिल गुरुबक्षाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही चेट्री चंड्र शोभायात्रा में स्वच्छता बनाए रखने वाली ६ समितियों को सम्मानित किया गया। शाम को अनिल गुरुबक्षाणी चौक, जेल रोड में दाना, सकोरा, कोटना वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, विधायक मोतीराम साहू, जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के श्रीकुमार मैनन, सिंधी समाज के अध्यक्ष महेश दरयानी, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष लधाराम नैनवानी, शंकर नगर पंचायत के अध्यक्ष मुरलीधर केवलानी सहित झामनदास बजाज, बलराम आहूजा, सतराम दास बजाज, मुरली जादवानी, प्रकाश बजाज, सुनील कुकरेजा, डॉ. संतोष जेठानी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Latest Posts

Don't Miss