Latest Posts

Raipur Jail News: वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद सहायक जेल अधीक्षक सस्पेंड

रायपुर। Raipur Jail News: जेल में अनुशासनहीनता और सुरक्षा उल्लंघनों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वायरल वीडियो में कैदियों का जिम करते और सेल्फी लेते दिखाई देना जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। तत्काल प्रभाव से सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप का निलंबन इस मामले में कड़ी कार्रवाई का संकेत है, ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।


Raipur Jail News: वीडियो में एनडीपीएस एक्ट के आरोपी मोहम्मद रशीद अली उर्फ राजा बैझड़ जेल के अंदर जिम करता और मोबाइल से वीडियो कॉल करता नजर आ रहा है। यह साफ हो गया कि जेल में मोबाइल और इंटरनेट का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। ज्ञात हो कि रायपुर सेंट्रल जेल पहले भी विवादों में रही है। झारखंड के गैंगस्टर अमन साव का जेल से फोटोशूट वायरल हो चुका है। ऐसे मामलों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raipur Jail News: गंभीर अपराधि के पास मोबाइल से मिलीभगत की आशंका
सूत्रों के अनुसार, रशीद अली जुलाई 2025 से जेल में बंद है और उस पर हत्या, धमकी, नशा तस्करी जैसे 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोप है कि वह जेल के भीतर से वसूली और नशे का नेटवर्क भी संचालित कर रहा था। इस पूरे मामले में जेल कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

Raipur Jail News: ड्यूटी में लापरवाही
जेल मुख्यालय ने संदीप कश्यप को ड्यूटी में लापरवाही और कर्तव्यहीनता का दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय नवा रायपुर जेल मुख्यालय रहेगा और नियमानुसार उन्हें निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Raipur Jail News: कांग्रेस का अध्यक्ष का आरोप
मामले ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, कैदियों को मोबाइल और इंटरनेट मिलना सीधे-सीधे सुरक्षा तंत्र की नाकामी है। उनके बयान के बाद कार्रवाई तेज हुई।

Latest Posts

Don't Miss