Latest Posts

Raipur crime: फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

Raipur crime

रायपुर, (संवाद साधना)। फर्जी दस्तावेज बनाकर ट्रक का इस्तेमाल करने वाले आरोपी को आमानाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कर्मचारी था। आरोपी ने अपने पूर्व कंपनी के मालिक के ट्रक नंबर का फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर कर धोखाधड़ी किया था। पुलिस के अनुसार प्रार्थी करनदीप सिंग अहलूवालिया जो की दयल रोड केरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालन करते हैं। थाना आकर लिखित शिकायत दी की उनके ट्रक क्रमांक सीजी-04-एलएम 2804 का रजिसट्रेशन नंबर फर्जी तरीके से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान ग्राम सिंगारपुर थाना फुलपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल आर डी ए कीलानी हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर निवासी अजय कुमार मिश्रा ने फर्जी पेन कार्ड प्रस्तुत किया एवं स्वयं को ट्रक का स्वामी बताया।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस महानिरीक्षक महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर थाना आमानाका के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए विवेचना शुरू की, जिस पर यह जानकारी प्राप्त हुई। ट्रक का 29.08.25 को बिहार पुलिस द्वारा 10000 रुपए का चालान किया गया था। इसकी जानकारी प्राप्त हुई। उक्त चालान की अन्य जानकारी एकत्रित करने पर ई-चालान मे आरोपी की फोटो प्राप्त हुई, जिसे प्रार्थी को दिखाने पर प्रार्थी द्वारा आरोपी की पहचान अपने पूर्व कर्मचारी अजय कुमार मिश्रा के नाम से की गई, जिस पर थाना आमानाका से टीम रवाना किया गया। ड्रायवर अजय कुमार मिश्रा के द्वारा अपने वाहन पर ट्रक क्रमाक सीजी-04-एलएम-2804 का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी तरीके से लगाकर उपयोग कर घोखधड़ी करने के सबंध में नोटिस देने पर विवेचना में मदद के लिए स्टाफ के साथ थाना आया, जिसे घटना के संबंध में पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने ट्रक के सीज-04-एचयू-0739 पर अपने पूर्व मालिक करनदीप सिंग के रजिस्टर्ड वाहन क्रमांक सीजी 04-एलएम-2804 पर वाहन अपने वाहन में लगाकर चलाना स्वीकार किया तथा उक्त ट्रक को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के द्वारा दूसरे वाहन का नम्बर प्लेट लगाकर छल करते हुए नम्बर प्लेट लगाया एवं वाहन के इजन एवं चेचिस नंबर पर भी स्वयं छेड़छाड़ किया गया है। आरोपी द्वारा अपनी पत्नी नीलम मिश्रा के पैन कार्ड नंबर ्रपर फोटो नीलम गिश्रा का पर नाम कुलजीत कौर अहलुवालिया लिखा हुआ पेश किया जिसका उपयोग व्यवसाथ में करता रहा आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) क्चहृस् के तहत अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Latest Posts

Don't Miss