Raipur fire: देर रात की घटना, जांच में जुटी पुलिस
Raipur fire: रायपुर, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सरिया फैक्ट्री में शनिवार देर रात उस समय हडक़ंप मच गया, जब फैक्ट्री परिसर में खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ही देर में ट्रक पूरी तरह उसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
Raipur fire:देर रात तीन बजे लगी आग
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 3 बजे की है। फैक्ट्री परिसर में खड़े ट्रक से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से बढ़ती चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Raipur fire:फैक्ट्री परिसर में अफरा तफरी
आग लगने की घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक धू-धू कर जलती नजर आ रही है।
Raipur fire:आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगी हो सकती है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।




