Latest Posts

Raipur Crime: सब्जी विक्रेता ने महिला को ठगी के जाल में फंसाया, फिर ठगे 7 लाख

Raipur Crime: रुपए देने की बारी आने पर महिला को दे रहा कोर्ट से उठवाने की धमकी

Raipur Crime: रायपुर, टिकरापारा क्षेत्र में सब्जी ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति ने खुद को सामाजिक संस्था का संचालक बताते हुए एक महिला ठगी का शिकार बनाया। मुनाफा कमाने लालच दिया और महिला ने मेहनत की कमाई के 7 लाख रुपए ठग को सौंप दिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने न सिर्फ एग्रीमेंट की रकम चुकाने से इनकार किया, बल्कि महिला को कोर्ट से उठवाने और जान से मारने जैसी धमकियां देकर डराने की भी कोशिश की। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime: ये है पूरा मामला

टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता पुष्पा नामदेव को 2024 में मोती नगर में ठेला लगाने वाले राजू बाध से पहचान हुई थी। राजू ने खुद को सहारा जन सेवा कल्याण समिति नाम की एक संस्था का संचालक बताते हुए महिला को खास सदस्य बनने का प्रस्ताव रखा। उसने दावा किया कि संस्था में पैसा लगाने पर मोटा मुनाफा मिलेगा और हर महीने रकम दोगुनी-तिगुनी हो सकती है। लालच में आकर महिला ने पहले छोटी-बड़ी किश्तों में रकम देना शुरू किया और बाद में कुल मिलाकर लगभग 7 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। शुरुआत में राजू ने भरोसा जताने के लिए कुछ राशि वापस की, जिससे महिला को लगा कि सब कुछ सही चल रहा है। लेकिन कुछ महीनों बाद उसने पैसे लौटाना बंद कर दिया। इतना ही नहीं, जब महिला ने बार-बार अपने पैसे मांगने शुरू किए तो आरोपी ने मकान खाली कर दिया और फरार हो गया। महिला का आरोप है कि राजू ने कहा ज्यादा पैसे मांगोगी तो तुम्हें कोर्ट से उठवा दूंगा जान से मार दूंगा। इस धमकी के बाद महिला घबरा गई और सीधे थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

Raipur Crime: पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश तेज

टिकरापारा पुलिस ने महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी, धमकी और विश्वासघात समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी घर खाली करके फरार हो चुका है, जिसकी तलाश तेजी से की जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss