Raipur Crime: रायपुर, धमतरी गेट के सामने स्थित पुलिस लाइन के क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की घटना ने पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा दिया है। चोर तीसरी मंजिल तक पहुंचकर ताला तोडक़र कैश और सोने-चांदी के जेवर चाेरी कर ले गए।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन क्षेत्र की है, जहां पुलिस जवान गणेश कुमार ध्रुव अपने परिवार के साथ एच-3 ब्लॉक के तीसरे माले के फ्लैट में रहते हैं। 25 अक्टूबर की सुबह जब वह अपने ड्यूटी पर निकले, तभी चोरों ने मौके का फायदा उठाया और दिनदहाड़े फ्लैट में घुस गए।
सुबह सवा 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच चोरों ने दरवाजे का ताला तोडक़र अंदर घुसपैठ की। अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, कानों के झुमके और चांदी के बर्तन लेकर फरार हो गए। कुल मिलाकर चोरी गए सामान का अनुमानित मूल्य करीब 80 हजार रुपये बताया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी पुलिस लाइन के अंदर हुई है यानी उस इलाके में, जहां 24 घंटे पुलिस जवानों की आवाजाही रहती है, फिर भी चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
इन्हे पढि़एः
Bihar Elections: मंत्री गजेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ सरकार की मॉडल को बिहार में कर रहे साझ
Raipur Crime: सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
इस घटना ने न केवल स्थानीय पुलिस बल्कि पूरे विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर पुलिसकर्मियों के घर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे होगी?
Raipur Crime: रायपुर में चोरी की बढ़ती वारदात
राजधानी में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हर हफ्ते 10 से 12 घरों में चोरी की शिकायतें कोतवाली और सिविल लाइन थाने में दर्ज हो रही हैं। अधिकतर मामलों में छोटे-मोटे गिरोह और नशे के आदी युवक शामिल पाए जाते हैं, लेकिन इस बार की वारदात ने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।






