Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

Raipur Crime News: रायपुर क्राइम न्यूज: हाईवा की चॉबी व नकदी लूट के फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर नंदा सहित 3 गिरफ्तार

Raipur Crime News: रायपुर, लूट की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर पंडरी गांधी नगर थाना सिविल लाइन रायपुर निवासी नंदन राय उर्फ नंदा (40) सहित बेहरा कालोनी झण्डा चौक थाना सिविल लाइन निवासी सुजल विभार उर्फ सोनू (20) और दुर्गा नगर कपड़ा मार्केट थाना देवेन्द्र नगर निवासी हर्षित ताण्डी पिता निर्मल ताण्डी (20) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने लूट की घटना कों 7 नवंबर रात करीब 12 बजे अंजाम दिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को देख आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों की पुष्टि हुई और उन्हें देवेन्द्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।

इन्हें भी पढ़िएः CG CM NEWS: मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

देवेन्द्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि 7 नवंबर को प्रार्थी ढालेन्द्र कुमार साहू रात्रि करीब 12.10 बजे वह अपनी हाईवा वाहन में रेती भरकर रायपुर पंडरी के पास दुर्गा नगर में खाली करने के लिए आया था, जहां पर तीनों आरोपी वहीं खड़े थे, जो किसी बात को लेकर प्रार्थी एवं उसके परिचालक को अश्लील गाली गलौच करने लगे तथा वाहन अंदर प्रवेश कर वाहन का चॉबी निकाल कर प्रार्थी और परिचालक के साथ मारपीट कर ट्रक में रखें हथौड़ी से दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए केबिन में रखें नकदी रकम एवं मोबाईल फोन को लूट कर भाग गए थे। आरोपियों के खिलाफ प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से लूट की नकदी रकम 3,200 रुपए, हाईवा वाहन की चॉबी और हथौड़ी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपी नंदन राय उर्फ नंदा थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, नारकोटिक एक्ट एवं मारपीट के लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

Latest Posts

Don't Miss