Raipur Crime News: एक ने बैंक मैनेजर को एफडी के नाम पर लगाया चूना, दूसरे ने ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर उड़ाए 16 लाख
Raipur Crime News: पुलिस ने साइबर गैंग की कडिय़ां सुलझाईं, रकम की रिकवरी भी
Raipur Crime News: रायपुर, साइबर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई और पुणे से दो हाई-टेक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत हुई इस सफलता ने साइबर अपराधियों के नेटवर्क की पोल खोल दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में ठगे गए करीब 34 लाख रुपये की राशि का बड़ा हिस्सा रिकवर कर पीडि़तों को लौटाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला भारतीय स्टेट बैंक, रामसागरपारा शाखा के प्रबंधक आशुतोष कुमार से जुड़ा है, जिन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट का लालच देकर 17.82 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
इन्हें भी पढ़िएः RAIPUR POLICE NEWS: कबीर नगर में खुला पुलिस चौकी, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
तकनीकी जांच में आरोपी यूपी के कुशीनगर निवासी सरफराज अंसारी तक पहुंच बनाई गई, जो ठगी के बाद पुणे में छिपा था। साइबर टीम ने पुणे में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और ठगी की पूरी राशि की रिकवरी कर ली। जो इस तरह के मामलों में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दूसरे मामले में रायपुर के देवेश साहू को ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगा गया था। आरोपी महाराष्ट्र के उल्हासनगर मयूर जोशी ने टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर गूगल
Raipur Crime News:रिव्यू लिखने के टास्क दिए।
शुरुआत में कुछ पेमेंट कर भरोसा जीता और बाद में 16 लाख रुपये हड़प लिए। तकनीकी विश्लेषण से आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली, जहां से उसे धर दबोचा गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की तैयारी में है।




