Raipur Crime News: झपट्टा मारकर मोबाइल छिनने के दो आरोपी गिरफ्तार Raipur Crime News: Two accused arrested for snatching mobile phone
Raipur Crime News: रायपुर, झपट्टा मारकर मोबाइल छिनने वाले दो आरोपी ग्राम कमरिया थाना मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हाल पता रांवाभाटा खेल मैदान के पास थाना खमतराइ निवासी शहजाद अली (30) और हरदेलाल चौक रावाभांटा खमतराई निवासी सोनू निषाद (25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की मोबाइल जब्त की है। आरोपियों ने 7 नवंबर को घटना कों अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पहचान शहजाद अली निवासी रावांभाटा खेल मैदान के पास थाना खमतराई एवं सोनू निषाद निवासी हरदेलाल चैक रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर के रूप में करते हुए आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई मोबाइल ओप्पों के अलावा शहर के अलग- अलग अन्य जगहों से चोरी किये गए मोबाईल कुल 13 नग एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी-04, एमएन-3262 जुमला कीमती 1,41,000/ रुपए को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
Raipur Crime News: ऐसे दिए घटने को अंजाम
प्रार्थीया 7 नवंबर को अपने निवास स्थान यदुवंशी चौक हीरापुर से डॉक्टर नरेन्द्र भुवाल के क्लीनिक ड्यूटी हेतु पैदल जा रही थी, कि यदुवंशी चौक से आगे पहुंची थी कि उसी समय करीबन 09:50 बजे इसके क्लीनिक से फोन आया तब फोन को रिसीव करके फोन से बात कर रही थी। उसी समय पीछे से आरोपी आया और छपट्टा मारते हुए मोबाइल छिनकर ले गया।




