Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

Raipur Crime News:स्पॉ सेंटर में लूटपाट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, फरार की तलाश तेज

Raipur Crime News: न्यू राजेन्द्र नगर व क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

Raipur Crime News: रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गोविंद सारंग परिसर के पास कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में घुसकर डकैती करने वाले डिलिवरी बॉय, वाहन वाशिंग और ट्रंासपोर्टर के यहां मुनिम का काम करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगदी रकम की जब्ती की गई है तथा आरोपियों को रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। न्यूज राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी ने कहा कि प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जिन्हे जल्द गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया जाएगा।

Raipur Crime News:
Raipur Crime News:

इन्हे भी पढि़एः RAIPUR NEWS: छत्तीसगढ़ सिन्धी महापंचायत के संरक्षक पूर्व विधायक के नेतुत्व में सिन्धी समाज पहुंचा  थाना

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Raipur Crime News: न्यू राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी में टाटीबंध निवासी धनराज चौधरी ऊर्फ हनी (18), रिंग रोड 1 कबीर नगर निवसी गुरविंदर सिंह (21) और नवजोत सिंह भामरा (20) शामिल है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 26 अक्टूबर को लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इनके साथ अन्य आरोपी भी शामिल थे। मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार है।

इन्हे भी पढि़एः एन.के.एच. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल – सेवा, समर्पण और विश्वास के 11 वर्ष पूर्ण, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

सभी आरोपी 26 अक्टूबर रात 8 बजे न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गोविंद सारंग परिसर के पास कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में घुसकर सेंटर के मैनेजर धनेश मिरी को अश्लील गाली गलौच कर बंधक बनाकर मारपीट कर लूटपाट करते हुए गल्ले से 20 हजार रुपए लूटलिये तथा स्पॉ के मालिक सनी मनमानी को दो आरोपी अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठकर एटीएम से 50 हजार रुपए तथा पेट्रोल पंप से क्रेडिट कार्ड स्वाइप करा कर 50 हजार रुपए कुल 120000 रुपए की डकैती कर लिए तथा जाते वक्त डीवीआर भी अपने साथ ले गए। विवेचना के दौरान क्राइम ब्रांच और थाना न्यूराजेन्द्र पुलिस द्वारा सीसीटीवी व मोबाईल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पता तलाश करते हुए तीनों को धरदबोचा।

Latest Posts

Don't Miss