Raipur Crime News: 15 दिनों तक नाक-सीने पर मारता रहा मुक्का, 28 चोटों के साथ ढाई साल की नन्ही जान बुझ गई
Raipur Crime News: रायपुर, राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता पर ढाई साल के मासूम बच्चे का कत्ल किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता समेत मृतक बच्चे की मां रेशमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात कबीरनगर थाना क्षेत्र के हीरापुर के सतनामीपारा इलाके की है। जानकारी के अनुसार इस वारदात को सौतेले पिता आकिब खान ने अंजाम दिया है। बताया गया है कि आरोपी पिछले 15 दिन से मासूम बच्चे प्रशांत के साथ मारपीट कर रहा था। उसके नाक और सीने पर मुक्के मारता था। आरोपी पत्नी रेशमी ताम्रकार के साथ मिलकर मासूम को रास्ते से हटाने के लिए मारपीट कर रहा था। आकिब ने हाथ मुक्के से मारकर मासूम को मौत के घाट उतारा है।

Raipur Crime News: आराेपि बेरहम था
कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि कसाई का काम करने वाला आकिब, बच्चे के साथ बेरहम था। जांच में सामने आया कि वह पिछले करीब 15 दिनों से बच्चे को मु_ियों से पीट रहा था। नाक और सीने पर मुक्कों की चोट से बच्चे के शरीर पर हरे रंग के निशान पड़ जाते थे। दर्द से कराहते इस मासूम की आवाज सिर्फ उसकी मां और आरोपी पति ने सुनी, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
पड़ोसी जब बच्चे के रोने पर सवाल पूछते तो आरोपी टाल देता। इस बहानेबाजी के पीछे छिपी सच्चाई किसी को नहीं पता चली। यह भी सामने आया कि आकिब अपने पिता के दबाव में था, जो रेशमी को अकेले रखने को कह रहे थे, बच्चों के साथ नहीं।
Raipur Crime News: मां भी बनी सह-अपराधी- बच्चे को रास्ते से हटाने की साजिश
पोस्टमॉर्टम की शॉर्ट रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जब परिवार से पूछताछ की, तो पहेली सुलझने लगी। आकिब और रेशमी बच्चे को रास्ते से हटाने की योजना में शामिल थे। आरोपी महिला अपने पहले पति से अलग रह रही थी और मायके वालों ने भी उससे संबंध खत्म कर दिए थे। ऐसे में बच्चे की सुरक्षा की कोई जगह नहीं बची थी।




