Raipur Crime News:आजाद चौक और उरला पुलिस की कार्रवाई
Raipur Crime News: रायपुर। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर महावीर नगर अनमोज सुपर बाजार न्यू राजेन्द्र नगर निवासी जतिन तलरेजा उर्फ भोपाली, ग्राम अकोली थाना भाटापारा निवासी व्यास नारायण वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत रामसागरपारा स्थित 2 दुकानों को निशाना बनाए थे।

आरोपी जतिन तलरेजा शातिर चोर जो, पूर्व में भी 1 दर्जन घटनाओं को दे चुका है अंजाम। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपए नकद रकम जब्त किया गया है। यह संयुक्त कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 29-30 दिसंबर की रात रामसागरपारा गुुरु कृषा ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रोनिक सामान वाले दुकान को निशाना बनाया था। वहां दोनों आरोपियों ने प्रवेश किया और दुकान में रखे आलमारी व लॉकर तोडक़र वहां रखे नकदी रकम को चोरी कर ले गया था। इसकी रिपोर्ट आजाद चौक निवासी गुरुदर्शन सिंह ने थाने में दर्ज कराई थी। इसी प्रकार आरोपियों ने 15-16 दिसंबर की रात वासु राम के आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत रामसागर पारा स्थित सच्चों सतराम ट्रेडर्स इलेक्ट्रानिक दुकान में प्रवेश कर दुकान के केबिन के लॉकर में रखें नकदी रकम को चोरी कर ले गया था।
Raipur Crime News: चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उरला पुलिस ने चाकू लहराते हुए झंडा चौक कैलाश नगर बीरगांव निवासी तोरण वर्मा (23)को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सूचना पर टीम मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक हथियार 14 इंच चाकू बरामद किया गया।

45 पौवा देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Raipur Crime News: उरला पुलिस ने 45 पौवा देसी शराब के साथ्ज्ञ हीरानगर सतनामी पारा अछोली निवासी संतोष ढीढी (33) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में शराब बेच रहा था। इसकी सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से देसी शराब जब्त की गई। उरला रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम अथवा 112 को दें।




