Raipur Crime News: ऑपरेशन शील्ड अभियान के तहत साइबर टीम ने की कार्रवाई
Raipur Crime News: रायपुर, ऑपरेशन शील्ड अभियान के तहत ऐप स्टॉल करवाकर पुराने एटीएम कार्ड के अंतिम 6 अंक पूछकर 8 लाख रुपए की ठगी करने वाले पश्चिम बंगाल के एक युवक को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।
साइबर थाने से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल्ला अलश्कर पिता अरफॉत लश्कर(33) है। वह नेत्रा उत्तर सेहरदहा साउथ 24 परगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आरोपी ने शंकर नगर सिविल लाइन निवासी संजय साहनी को ठगी का शिकार बनाया था। प्रार्थी संजय साहन गूगल सर्च इंजर के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नया कार्ड बनवाने के लिए सर्च किया था। गूगल सर्च में एक मोबाइल नंबर मिला, जिससे संपर्क करने पर एक ऐप का लिंक भेजा उक्त ऐप को इंस्टॉल करवा कर पुराने एटीएम कार्ड का अंतिम 6 अंक पूछ कर प्रार्थी के बैंक खाता से 8 लाख निकाल लिए। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 496/24 धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी),66(डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना कार्यवाही में गुगल, बैंक एवं मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। योजनाबद्ध तरीके से 24 परगना पश्चिम बंगाल में रेड कार्रवाई कर आरोपी अब्दुल्ला लश्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला के विरुद्ध हरियाणा एवं उत्तराखंड में भी रिपोर्ट दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं मोबाइल से अन्य बैंक खाता की जानकारी मिली है, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।




