Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

Raipur Crime News: कुकर में हल्दी डालकर सोना चमकाने का झांसा, ठग ने महिला को बनाया शिकार

Raipur Crime News: रायपुर, सोना चमकाने का झांसा देकर ठगी का नया तरीका सामने आया है। अज्ञात ठग महिला के घर पहुंचा, खुद को जेवर साफ करने वाला बताया और चतुराई से चार सोने की चूडिय़ां लेकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरंग क्षेत्र स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी में एक महिला को सोना साफ करने का झांसा देकर ठगने का मामला दर्ज किया है। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक अज्ञात युवक महिला के घर पहुंचा और उसने खुद को जेवर चमकाने वाला बताकर नया तरीका दिखाने की बात कही। ठग ने महिला को विश्वास दिलाने के लिए रसोई से कुकर मंगवाया और उसमें पानी, हल्दी और एक अज्ञात केमिकल डाल दिया। उसने दावा किया कि इस मिश्रण में सोना डालने से वह तुरंत चमक उठेगा। महिला से उसने कहा कि वह अपने हाथ में पहनी चार सोने की चूडिय़ां मिश्रण में डाल दें। चूंकि युवक आत्मविश्वास से बात कर रहा था, इसलिए महिला उसकी बातों में आ गईं।

Raipur Crime News:ढक्कन खोलते ही उन्हें सच्चाई समझ आई

जैसे ही महिला कुकर का ढक्कन लेने अंदर गईं, ठग ने मौका पाकर चूडिय़ां निकाल लीं और जेब में डालकर बाहर निकल गया। वापस आकर महिला ने कुकर गर्म करने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन ढक्कन खोलते ही उन्हें सच्चाई समझ आ गई- कुकर खाली था और चूडिय़ां गायब थीं। घटनास्थल के आसपास खोजबीन की गई, लेकिन ठग का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत के अनुसार चोरी हुई चार चूडिय़ों का वजन करीब साढ़े तीन तोला और कीमत लगभग 1.30 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

 

Latest Posts

Don't Miss